गढ़वा(13/01/2022): भा0क0पा0 (माओवादी) के सक्रिय सदस्य सुशील कुमार राम उर्फ रितेश जी एवं सहयोगी दशरथ राम गिरफ्तार।
दिनांक 13.01.2022 को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार सभी थाना अंतर्गत अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में 12 वर्षों तक भा0क0पा0 (माओवादी) संगठन के सक्रिय सदस्य रहे सुशील कुमार राम उर्फ रितेश जी एवं उसके सहयोगी दशरथ राम को गढ़वा पुलिस द्वारा छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 2 बारह बोर का बंदूक एवं 10 गोली तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया।