छापे में भारी मात्रा में मिले जाली प्रमाणपत्र
हजारीबाग : एसपी पंकज कंबोज के निर्देश पर फोटो स्टेट, स्टूडियो व साइबर कैफे की दर्जनों दुकानों में पुलिस की छापेमारी में दो सौ से अधिक जाली प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज कंबोज खुद देर रात छापेमारी में शामिल हुए थे। क्या-क्या मिला बरामद सामानों में प्रमाण पत्र बनाने के प्रयोग में लाए जाने वाले पांच हार्डडिस्क, पैन कार्ड, डाटा कार्ड शामिल है। एएसपी सुदर्शन मंडल व प्रशिक्षु आइपीएस कार्तिकेयन एस ने पत्रकारों को बताया कि शहर में इस तरह का धंधा काफी समय से फूल-फल रहा था। सूचना के बाद इस मामले में गणेश प्रजापति, अफरोज इकबाल व ललित नारायण को गिरफ्तार किया गया है। कहां मिले जाली प्रमाण पत्र एएसपी ने बताया कि शहर में गुरुवार रात्रि से शुक्रवार दिन भर चली छापेमारी में प्रधान कैफेटेरिया के लक्ष्मी प्रिंटर्स, हिंदू स्कूल के सामने गली में स्थित जया स्टुडियो, अन्नदा चौक में लक्ष्मी स्टुडियो, कचहरी रोड के टुडे स्टुडियो में भारी मात्र में जाली प्रमाण पत्र मिले हैं। जिसमें आई कार्ड, बर्थ र्स्टीफिकेट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, टर्म डिपोजिट से संबंधित कागजात, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पुलिस आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, व इंश्योरेंस के कागजात शामिल हैं। मॉनेटरिंग कर रहे थे एसपी छापेमारी के दौरान शहर के कई स्थानों पर एसपी पंकज कंबोज खुद मौजूद थे व अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। वहीं पल-पल छापेमारी में प्रगति की रिपोर्ट मोबाइल पर ले रहे थे। वहीं एएसपी सुदर्शन मंडल, प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिक एस थाना प्रभारी अभास कुमार चले छापेमारी के दौरान विभिन्न दुकानों में कागजातों को खंगला व मास्टर कंप्यूटर की जांच की। इस दौरान पैंथर कर्ण सिंह, अजीत कुमार, नंदकिशोर ठाकुर व मनोज मुंडा शामिल थे।
Courtesy: Dainik Jagran 18.02.2012