नक्सलियों के खिलाफ़ पलामू एक्शन प्लान
रांची : नक्सलियों के खिलाफ़ केंद्र के एक्शन प्लान के बाद पुलिस मुख्यालय ने सारंडा की तर्ज पर पलामू, गढ़वा व लातेहार में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली बैठक से लौटने के बाद डीजीपी जीएस रथ ने कहा पलामू में नक्सलियों के खिलाफ़ अभियान जारी है। अभियान के कारण नक्सली कमजोर हुए हैं।ऑपरेशन को और तेज किया जायेगा, ताकि पलामू परी तहर से पुलिस के नियंत्रण में हो।
केंद्र भी चिंतित, मदद करेगा
हाल में पलामू प्रमंडल में बढ़ती नक्सली घटनाओं से राज्य सरकार के साथ केंद्र भी चिंतित है। बुधवार को दिल्ली में नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के साथ गृह मंत्रालय की बैठक में कार्य योजना भी तय हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी गृह मंत्री पी चिदंबरम से नक्सल समस्या पर मंत्रणा की। लातेहार, गढ़वा व पलामू में बड़े पैमाने पर अभियान चला कर जहां नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाया जायेगा, वहीं क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए सारंडा की तरह बड़े कदम उठाये जायेंगे।इस अभियान में केंद्र भी मदद करेगा। पुलिस ने अपने स्तर से सारंडा की तरह पलामू में नक्सलियों के खिलाफ़ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। जीएस रथ, डीजीपी अभियान के लिए लातेहार में तीन कैंप स्थापित किये गये हैं। नक्सलियों के खिलाफ़ अभियान तेज करने की आवश्यकता है।
आरके मल्लिक, पुलिस प्रवक्ता
सारंडा की तरह चलेगा अभियान लातेहार, गढ़वा, पलामू को पुलिस लेगी अपने नियंत्रण में
Courtesy: prabhat khabar 24.02.2012