पलामू में होगा आइजी कार्यालय
रांची: राज्य सरकार ने दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के तीन जिलों पलामू, लातेहार और गढ़वा को काटकर नया आइजी कार्यालय सृजित करने की स्वीकृति दी है। इसका मुख्यालय पलामू में होगा। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की 47वीं बैठक में बुधवार को यह फैसला हुआ। आइजी कार्यालय के लिए विभिन्न पदों की मंजूरी भी कैबिनेट ने दी। प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसे पलामू, लातेहार और गढ़वा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Courtesy: Dainik Jagran 03.05.2012