बदले गए तीन थानेदार
गिरिडीह: जिले के तीन थानों के थानेदार बदले गए हैं। डुमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार को देवरी का प्रभारी बनाया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी आबिद खान को लाइन हाजिर किया गया। रवीन्द्र प्रसाद सिंह को मुफस्सिल थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह योगेन्द्र सिंह डुमरी के थाना प्रभारी बनाए गए हैं। देवरी थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह की निरीक्षक पद पर पदोन्नति हो गयी है। इस नए पदस्थापन की पुष्टि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमोल वेणुकांत होमकर ने की।
Courtesy: Dainik jagran 15.02.2012