लातेहार (07/06/2016): नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले
यहां पुलिस और सीआरपीएफ ने मंगलवार की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान मनिका थाना क्षेत्र के पगार और आसपास के जंगलों से तीन राइफल, गोली और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। इन चीजों को नक्सलियों ने छिपाकर यहां रखा था। लातेहार के एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि बरामद चेक वॉल्व का प्रयोग वस्तुत: चापाकल की बोरिंग में किया जाता है, लेकिन नक्सली इसका प्रयोग सीरिज बम बनाने में करते हैं। एसपी ने बताया कि बरामद 303 मैग्नम की दो राइफल में से एक पुलिस से लूटी गई राइफल है, जबकि दूसरा पब्लिक से लूटी गई लाइसेंसी राइफल है। 315 मैग्नम की राइफल कंट्रीमेड है।



