सिमडेगा( 10/06/2016): पहाड़ी चीता गिरोह के कमांडर समेत तीन अपराधी अरेस्ट

District: 
Date of Achievement: 
10/06/2016
Nature of Work: 
Arresting Criminals/Gangsters/Extremist

Recent Photograph of Police Events

पुलिस ने बोलबा थाना क्षेत्र के कुंदुरमुंडा छपलपानी से आपराधिक संगठन पहाड़ी चीता के कमांडर सिमोन केरकेट्टा सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपरधियों के पास से कई हथियार व सामान बरामद किए गए हैं। शुक्रवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पहाड़ी चीता संगठन का कमांडर सिमोन केरकेट्टा अपने दो अन्य साथियों सुनील उरांव तथा पिंटू हजाम उर्फ लोया कुंदुरमुंडा छपलपानी में ठहरे हुए हैं।

इसी सूचना पर बोलबा, कुरडेग व केरसई थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया और अभियान के क्रम में उक्त तीनों अपराधी गिरफ्तार किए गए।

 बरामद सामानों में एक बोल्ट एक्शन मैगजीन लगा 315 का राइफल, दो देशी पिस्तौल, 315 के पांच कारतूस, 7.62 एमएम के दो कारतूस व तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

BACK

 Back to Top

Office Address: Jharkhand Police Headquarters, Dhurwa, Ranchi - 834004

Copyright © 2019 Jharkhand Police. All rights reserved.