पुलिस मुख्यालय (14/07/2016): 25 लाख के इनामी नक्सली ने DGP के समक्ष किया सरेंडर
पुलिस मुख्यालय (14/07/2016): पच्चीस लाख के इनामी नक्सली बालकेश्वर उरांव उर्फ विनय उरांव उर्फ बड़ा विकास ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण किया
पुलिस मुख्यालय, रांची: आज दिनांक 14.07.2016 को भा0क0पा0 माओ0 के बिहार झारखण्ड उत्तरी छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमिटी (BJNCSAC) के स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य बालकेश्वर उरांव उर्फ विनय उरांव उर्फ बड़ा विकास पे0 तिवारी उरांव सा0 डोकी थाना मनिका जिला लातेहार ने पुलिस मुख्यालय रांची में पुलिस महानिदेशक झारखण्ड के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनके विरुद्ध लातेहार जिला में कुल 37 कांड, गढ़वा जिला में 17 कांड एवं छत्तीसगढ़ में 22 कांड दर्ज है. इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी अनेक कांड इनके विरुद्ध दर्ज है। माओवादी बड़ा विकास न केवल झारखण्ड अपितु छतीसगढ़ में भी अत्यधिक सक्रीय रहा। भा0क0पा0 माओ0 संगठन में से झारखण्ड में ये पोलिट ब्यूरो एवं केन्द्रीय कमिटी सदस्य अरविन्द जी के बाद दुसरे सर्वाधिक महत्वपूर्ण नेते है।
झारखण्ड सरकार की वामपंथी उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत चलाये जा रहे ऑपरेशन नई दिशा से प्रभावित होकर इन्होने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह झारखण्ड सरकार एवं पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है। बालकेश्वर उरांव उर्फ विनय उरांव उर्फ बड़ा विकास पे0 तिवारी उरांव सा0 डोकी थाना मनिका जिला लातेहार भा0क0पा0 (माओ0) की स्पेशल एरिया कमिटी के सदस्य के रूप में 6 वर्ष से अधिक समय से सक्रीय रहा है एवं भा0क0पा0 (माओ0) में इनका महत्वपूर्ण स्थान रहा है। ये वर्ष 1995-96 से ही नक्सली संगठन में निरंतर सक्रीय रहे हैं। इनके आत्मसमर्पण से भा0क0पा0 माओवादी संगठन की विचारधारा को गंभीर झटका लगा है एवं बहुत अन्य माओवादी नेता और कैडर जिन्होंने इनके नेतृत्व में कार्य किया है वे भी झारखण्ड सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित होगे। इनके ऊपर झारखण्ड सरकार द्वारा 25,00,000/- (पच्चीस लाख ) रूपया का इनाम घोषित किया गया है, जो झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के अनुसार इनके परिजनों को दिया जा रहा है। बालकेश्वर उरांव उर्फ विनय उरांव उर्फ बड़ा विकास पे0 तिवारी उरांव सा0 डोकी थाना मनिका जिला लातेहार का आत्मसमर्पण माओवादी विचारधारा एवं उनके संगठन के लिए गहरा झटका है। यह झारखण्ड सरकार एवं झारखण्ड पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है।



