रांची (18/10/2016): 5 लाख का इनामी माओवादी कमांडर अरेस्ट, 5 करोड़ रुपए लूटने में था शामिल
रांची : पुलिस ने यहां के तमाड़ थाना क्षेत्र के जारगो से पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को अरेस्ट किया है। यह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर है। पुलिस ने इस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
- रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार नक्सली चांडिल एरिया कमिटी का सेक्रेटरी सह सबजोनल कमांडर कृष मुंडा उर्फ छाेटू मुंडा उर्फ चमन मुंडा उर्फ सोमा मुंडा है।
- यह नक्सली हाल के दिनों में हुए दो एनकाउंटर में भी शामिल था। वर्ष 2008 में बुंडू में हुए ICICI बैंक से पांच करोड़ रुपए लूट समेत 11 अन्य मामलों में इसकी पुलिस को तलाश थी।
- यह माओवादियों के जोनल कमांडर कुंदर पाहन के दस्ते में एक्टिव था। - इसे गिरफ्तार करने वाली टीम में CRPF 157 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विवेक कुमार सिंह, तमाड़ के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमण समेत अन्य पुलिस फोर्स शामिल थे।
Courtesy: http://www.bhaskar.com/news/c-181-2086105-ra0033-NOR.html