विशेष प्रशिक्षण के लिए 8 आइपीएस चयनित
रांची, कार्यालय संवाददाता : झारखंड के 8 आइपीएस को राज्य पुलिस मुख्यालय ने विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना है। मुख्यालय ने गृह विभाग को अधिकारियों की सूची गुरुवार को भेज दी। अब गृह विभाग इसकी सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेगा। वहां से मंजूरी के बाद अधिकारी प्रशिक्षण के लिए जा सकेंगे। पहले अधिकारियों को 06 फरवरी 2012 से 16 मार्च 2012 तक नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद 19 मार्च 2012 से 30 मार्च 2012 तक आस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
किस बैच के आइपीएस
क्र. संख्या नाम बैच वर्तमान में पदस्थापन
1 शंभू ठाकुर 2000 कोडरमा एसपी
2 रिचर्ड लकड़ा 2000 एसपी, डीजीपी मुख्यालय
3 मृत्युंजय कुमार 2000 समादेष्टा आइआरबी-2
4 मनोज कौशिक 2001 एसपी, विशेष शाखा
5 अखिलेश कुमार झा 2003 एसएसपी, जमशेदपुर
6 प्रवीण कु. श्रीवास्तव 2001 रेल एसपी, धनबाद
7 साकेत कुमार सिंह 2002 एसएसपी, रांची
8 प्रभात कुमार 2004 एसपी, सिमडेगा
Courtesy: Dainikjagran 02.12.2011