जमशेदपुर(31/12/2021):चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधी गिरफ्तार।
जमशेदपुर पुलिस द्वारा दि0-29/12/2021 को बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के 06 मोबाइल, 01 लैपटॉप,01 लैपटॉप चार्जर तथा 3643/- नकद बरामद वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर दी गई विस्तृत जानकारी।