आत्महत्या के जाल में फंसाकर पुलिस जीप को बनाया निशाना
रांची: माओवादियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस जीप को उड़ा दिया। जमकर गोलीबारी की। नक्सली हमले में एएसआइ मुख्तार शुक्ला, जवान उदय कुजूर व महेंद्र केरकेट्टा शहीद हो गए। यह घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के सुरांगी टोंगरी में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे हुई। इस घटना में चार जवान घायल हैं। सूचनानुसार बालूमाथ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धाधू गांव में किसी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस इसका सत्यापन करने जा रही थी। थाना से तीन किलोमीटर आगे सुरांगी टोंगरी में एनएच 99 के डायवर्सन के पास जैसे ही पुलिस की कमांडर जीप पहुंची, नक्सलियों ने लैंड माइन विस्फ़ोट कर दिया जोरदार धमाके के साथ पुलिस की कमांडर जीप विस्फ़ोट की चपेट में आ गयी । पुलिस माजरे को जब तक समझती, उससे पहले माओवादियों ने उन्हें निशाना बना अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
Courtesy: prabhatkhabar.com 02.02.2012

