चाइनीज ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
गढ़वा/लातेहार: पुलिस ने गढ़वा के भंडरिया थाने के सन्या व लातेहार के बरवाडीह के लात जंगल में छापेमारी कर एक दर्जन विदेशी ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक व आग्नेयास्त्र बरामद किया है। पुलिस ने माओवादियों के दो बंकर व एक ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया। सन्या जंगल में बंकर से मिले चाइनीज ग्रेनेड से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस नक्सलियों की विदेशी मुल्क के आंतकी संगठनों से साठगांठ का कयास लगा रही है। इस छापेमारी अभियान में लातेहार व गढ़वा पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।
Courtesy: Dainik Jagran 02.02.2012

