नक्सलियों का कायराना वारदात : हमले में 13 जवान शहीद
भंडरिया/गढ़वा: गढ़वा में शनिवार सुबह हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। सालो जंगल में ललमटिया में हुई इस नक्सली वारदात में दो जवान दानियस सोरेन व सुजीत कुमार घायल हो गए। पुलिसकर्मी जो शहीद हुए एसआई राजबली चौधरी, जैप के सअनि हरिचरण राम, हवलदार पप्पू कुमार, सिपाही विश्वनाथ सोरेन (साहेबगंज), संदीप पांडेय (बक्सर), शिव कुमार पासवान, संदीप झा (बोकारो), फागू मुखिया (रांची), देवनारायण भगत, नील मोहन (तमाड़), विनोद कुमार (बोकारो), सुनील कुमार मिश्रा व नेहरू हांसदा (गोड्डा)। दो घायल जवान अपोलो अस्पताल में भर्ती। गढ़वा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।
न भयभीत, न शर्मिदा : डीजीपी
पुलिस महानिदेशक जीएस रथ ने कहा है कि भंडरिया की घटना से पुलिस भयभीत या शर्मिदा नहीं है। गढ़वा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि सूचना लीक होने का नक्सलियों ने फायदा उठाया।
Courtesy:bhaskar.com


