नक्सलियों का नापाक इरादा, मुख्य रास्ते में रखा था केन बम
रांची: सारंडा में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश की सभा स्थल से तीन किलोमीटर पहले एक केन बम बरामद किया गया। बम दीघा जाने के मुख्य रास्ते में लगाया गया था, जहां केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम आयोजित था। नक्सलियों ने मंसूबा बनाया था कि इस रास्ते से केंद्रीय मंत्री की सभा में जाने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और जवानों को निशाना बनाया जाए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनके नापाक इरादे कामयाब नहीं होने दिए।
Courtesy: dainik jagran 31.01.2012

