नक्सलियों के खिलाफ बड़ा साझा अभियान शीघ्र
रांची: नक्सलियों के खिलाफ झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस साझा रूप से जल्द ही बड़ा अभियान शुरू करेगी। इसके लिए तैयारी करने का निर्देश सीआरपीएफ के महानिदेशक के विजय कुमार ने दिया है। मंगलवार को वह रांची आए थे। सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक करने के बाद लौट भी गए। इसमें डीजीपी जीएस रथ, एडीजी अशोक सिन्हा, बीबी प्रधान, आइजी ऑपरेशन एसएन प्रधान, रेजी डुंगडुंग, एमएस भाटिया, डीआईजी संपत मीणा, छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ के आइजी ऑपरेशन पंकज सिंह सहित राज्य में तैनात सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी शामिल थे।
Courtesy:bhaskar.com 25.01.2012


