नया मुकाम तय करे शहर- एसएसपी रांची
रांची: अभी भी अपने पुराने स्वरूप के आसपास ही विकसित हो रही है। इस वजह से दबाव है। ट्रैफिक हो या मेडिकल फैसिलिटी, या फिर एजुकेशन सिस्टम, हर जगह भीड़ है। ऐसे में क्वालिटी प्रभावित होती है। रांची का विकास दिल्ली एनसीआर के तौर पर होना चाहिए। ग्रेटर रांची बनने से विकास की गति तेज होगी। इससे आसपास के इलाकों में इकोनॉमी को भी ग्रोथ मिलेगा। लोगों को रोजगार मिलेगा तो नक्सलियों के लिए मुश्किल खड़ी होगी। आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आने से अपराध भी कम होंगे। खासकर युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके बनाने होंगे। रांची और झारखंड में क्वालिटी एजुकेशन सिस्टम को बढ़ाना होगा। हमारे राज्य में युवा आबादी बड़ी संख्या में है। इस पावर और टैलेंट को राज्य के विकास के साथ जोडऩा होगा। झारखंड के लिए विकास का रोडमैप बनाते समय राज्य में पानी की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। प्राकृतिक जल स्तरों के लगातार खत्म होने से जल संकट की स्थिति बन रही है। इसके लिए हमें नए वाटर रिजर्व बनाने होंगे। इसके साथ रांची के लोगों को भी शहर के विकास में जोडऩा होगा।
Courtesy: bhaskar.com


