माओवादियों के चार ट्रेनिंग कैंप ध्वस्त, 40 से अधिक बम बरामद
रांची: झारखण्ड के नक्सल प्रभावित जिले लातेहार व गढ़वा की सीमा पर से आज पुलिस व सीआरपीएफ ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के चार ट्रेनिंग कैम्पों को ध्वस्त कर दिया है। डीजीपी जीएस रथ ने बताया कि पुलिस ने इलाके में आज सुबह इन ट्रेनिंग कैम्पों का पता लगाया और इन्हें नष्ट कर दिया। मौके पर से जवानों को 40 शक्तिशाली आईईडी बम व लैंड माईंस मिलें हैं। इन्हें निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 4 बंदूक, 12 ग्रेनेड, तार, जिलेटिन समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है , जिसमें पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
Courtesy: bhaskar.com 01.02.2012

