चतरा(05/11/2025):नक्सली संगठन के समर्थक को 10 पीस माओवादी का पर्चा एवं 01लेपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-05/11/2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय,चतरा के गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हएु प्रतिबंधित भा०का०पा० (माओवादी) के नक्सली संगठन के समर्थक को 10 पीस माओवादी का पर्चा एवं 01 लेपटॉप के साथ विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



