खूँटी(05/11/2025):दो गुटों में आपस में लड़ाई-झगड़ा सुलझाने के क्रम में थाना प्रभारी के साथ मार-पीट मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक - 02.11.25 को रनिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागाढ़ा डाईर मेला के दारू भट्टी में दो गुटों में आपस में लड़ाई- झगड़ा के सूचना पर रनिया थाना प्रभारी अपने सशस्त्र बल के साथ जा कर समझाने बुझाने के क्रम में नशे के हालत में लोगों द्वारा थाना प्रभारी रनिया के साथ मार- पीट क़ी घटना घटी, इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों क़ी गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, खूँटी के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन कर त्वरित कर्रवाई करते हुए कुल 06 अप्रा0 अभियुक्त क्रमशः(1) सुखदेव झोरा उर्फ भोको (2) सनेतर भेंगरा उर्फ़ सोनू (3) जगतपाल सिंह उर्फ़ चौठा सिंह (4) मिलानियुस होरो (5) मार्सल कोनगाडी (6) पूनम भेंगरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



