पलामू(06/11/2025):वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान में 60 गिरफ्तारियाँ।
अपराधियों के खिलाफ पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई–सम्पत्ति मूलक अपराधियों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान में 60 गिरफ्तारियाँ, 61 वारंटों का निष्पादन, 6 स्थायी वारंट निष्पादित
पलामू पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक,पलामू, प्रक्षेत्र पलामू के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में 04 नवम्बर 2025 से 05 नवम्बर 2025 के बीच सम्पूर्ण जिले में सम्पत्ति मूलक अपराध के अभियुक्तों,वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान संचालित किया गया।



