चतरा(21/11/2025): कांड संख्या -53/21 फरार/वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दिनांक 20.11.2025 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसे पिपरवार थाना, कांड संख्या -53/21, दिनांक 25.12.2021 के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



