साहेबगंज(17/05/2026):गुम / चोरी हुए लगभग 300 मोबाईलों को साहेबगंज पुलिस द्वारा बरामद / जब्त कर उनके धारकों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ससम्मान वापस किया गया।
साहेबगंज जिला प्रशासन की ओर से गुम / चोरी हुए लगभग 300 मोबाईलों को साहेबगंज पुलिस द्वारा बरामद / जब्त कर उनके धारकों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ससम्मान वापस किए जाने का समारोह दिनांक : 17 मई, 2026 को दोपहर 12:00 बजे, सिद्धो-कान्हू सभागार, साहेबगंज में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार दुबे (भा.प्र.से), उपायुक्त, साहेबगंज एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रबल गर्ग (भा.व.से.), वन प्रमण्डल पदाधिकारी, साहेबगंज होंगे।


