चाईबासा(10/06/2023):घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित ग्राम अंजदबेड़ा एवं तुम्बाहाका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चाईबासा पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।
चाईबासा जिला के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित ग्राम अंजदबेड़ा एवं तुम्बाहाका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चाईबासा पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया,जिसमें सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों/स्थानीय लोगों का समुचित ईलाज कर आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई।

