लातेहार( 08/12/2024): पुलिस द्वारा मृत्युंजय भुईयां के घर जाकर उसे आत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर छोटू खरवार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक लातेहार के द्वारा थाना सशस्त्र बल एवं IRB के साथ छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाव जंगल में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा माओवादी मृत्युंजय भुईयां के घर ग्राम नवाडीह जाकर उसके परिजनों से उसे आत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


