लातेहार (20/03/2025): पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अफीम खरीद बिक्री करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक लातेहार के गुप्त सूचना के आधार पर
बारियातु थाना क्षेत्र के डाकादिरी मोड़ के पास बारियातु थाना एवं अंचलाधिकारी बारियातु के संयुक्त छापामारी के दौरान दो मोटरसाईकिल के डिक्की से 0.593 कि0ग्रा0 एवं 1.861 कि0ग्रा0 अफीम (गादा) बरामद किया गया तथा अफीम खरीद बिक्री करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


