लातेहार ( 18/04/2025 ) :पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित SIT टीम के द्वारा काफी खोज बिन करने के बाद 8 वर्षों से लापता पीड़ित लड़की वापस लातेहार लाया गया l
वर्ष 2017 में घरेलू कार्य करवाने हेतु ले गई लड़की दिल्ली से untraced हो जाने के कारण लड़की के माता-पिता के द्वारा 06 वर्ष बाद 2023 में महुआडांड़ थाना में कांड दर्ज कराया गया था
पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार गठित SIT टीम के द्वारा काफी खोज बिन करने के बाद 8 वर्षों से लापता पीड़ित लड़की को दिल्ली के रूप नगर थाना अंतर्गत एक घर से रेस्क्यू कर बरामद किया गया तथा SIT टीम के द्वारा वापस लातेहार लाया गया l


